नई दिल्ली, अगस्त 21 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने वर्ष 2022-23 में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में हुए भ्रष्टाचार की जांच हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जज से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के भ्रष्टाचार के कारण निगम आज 14 हजार करोड़ रुपये का कर्जदार हो चुका है और कर्मचारियों को वेतन देने व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की 3500 करोड़ रुपये से अधिक देनदारी चुकाने में संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने उपराज्यपाल से मांग कि है कि वर्ष 2022-2023 में दिल्ली नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार की जांच हाई कोर्ट के सेवानिवृत जज से करवाएं ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। यादव ने कहा कि ऑडिट रिपोर्ट में निगम के सात विभागों से जुड़े 77 पैरा में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.