नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- बिहार चुनाव की गहमा-गहमी के बीच दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में होने जा रहे उपचुनाव की तारीख भी आ गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो कि 10 नवंबर तक चलेगी। वहीं सभी 12 वार्डों में 30 नवंबर को मतदान किए जाएंगे। जानिए किन वार्डों में मतदान होने हैं। दिल्ली नगर निगम के इन 12 वार्डों में निगम पार्षदों की आक्समिक रिक्तियां हुई थीं। इन वार्डों के नाम हैं- मुंडका, शालीमार बागी बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका बी, दीचाऊं कलां, नारायणा, संगम विबार-ए, दक्षिण पुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर हैं। नामांकन पत्र जमा करने के लिए 11 स्थान तय किए गए हैं। उम्मीदवार अपने-अपने वार्ड के लिए तय किए गए इन स्थानों से नामांकन पत्र ले सकेंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.