फरीदाबाद, नवम्बर 17 -- अल-फलाह यूनिवर्सिटी में आतंकी साजिश के खुलासे के बाद अब जमीन अधिग्रहण और निर्माण संबंधी गड़बड़ियों की परतें भी खुलने लगी हैं। जांच के बाद यूनिवर्सिटी में अवैध निर्माण गिराने की योजना बनाई जा रही। प्रशासनिक स्तर पर नियमों के उल्लंघन को लेकर गंभीर आरोपों की जांच तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार यूनिवर्सिटी प्रशासन ने करीब 80 एकड़ परिसर के विस्तार के दौरान न केवल सरकारी व ग्रामीण रास्तों पर कब्जा किया, बल्कि कई इमारतें बिना स्वीकृति के तैयार कर दीं। इसे लेकर दो दिन पहले डीटीपी इंफोर्समेंट, तहसीलदार और पटवारी द्वारा की गई यूनिवर्सिटी की पैमाइस के आधार पर अवैध निर्माण गिराने की आशंका है।गांव के पारंपरिक रास्तों पर कब्जे के आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि 1990 में जब यूनिवर्सिटी परिसर का विस्तार शुरू हुआ, तब चांसलर ने मनमानी ...