नई दिल्ली, मार्च 22 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने शनिवार को बयान जारी कर कहा है कि भाजपा सरकार को दिल्ली देहात के गांवों और अनधिकृत कॉलोनियों के पूर्ण विकास के लिए बजट में विशेष पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने पिछले ग्यारह वर्षों में इन क्षेत्रों के विकास को पूरी तरह से अनदेखा किए जाने का आरोप लगाया। यादव ने कहा कि 24 से 28 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र में भाजपा की दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को इन क्षेत्रों के लिए विशेष पैकेज का प्रावधान करना चाहिए। अनदेखी के चलते यहां विकास पूरी तरह से ठप पड़ गया है। कच्ची कॉलोनियां पूरी तरह से खस्ताहाल हैं। यादव ने कहा कि पूर्ववर्ती आप सरकार की नाकामियों के चलते दिल्ली देहात और अनधिकृत कॉलोनियों में कुछ काम नहीं हुआ। इससे यहां पर लोग परेशान हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.