सहारनपुर, अप्रैल 11 -- दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर गणेशपुर स्थित निर्माणाधीन टोल प्लाजा पर देहरादून की और जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार दो युवकों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके पश्चात दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। घटना से करीब एक घंटा यातायात भी प्रभावित रहा है। गुरुवार शाम पांच बजे गणेशपुर स्थित निर्माणाधीन टोल प्लाजा पर दिल्ली से देहरादून की और जारी कार में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगो ने कार से धुंए निकलते देखकर कार सवार दो युवकों कार से बाहर निकाला। दोनों युवक नशे में धुत थे। देखते ही देखते कार में भयंकर आग लग गई। वही प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कार सवार हैंडब्रेक लगाकर कार को चलाते ला रहे थे, जिसके कारण गर्म होकर गाड़ी के इंजन व टायर में आग लग गई। घटना की सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.