सहारनपुर, जनवरी 16 -- दिल्ली-देहरादून ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस वे पर अगले माह फरवरी में वाहन फर्राटे भर सकेंगे। शुक्रवार को डीएम मनीष बंसल ने एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण कर अधूरे निर्माण को शीघ्र ही पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने बड़गांव इंटरचेंज पर निर्माणाधीन डिवाइडर में अनियमितता मिलने पर नाराजगी जताते हुए डिवाइडर को तुड़वाया। साथ ही एनएचएआई को दोबारा निर्माण कराने के निर्देश दिए। दिल्ली-देहरादून ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। एक्सप्रेस-वे पर फरवरी माह से वाहनों के फर्राटा भरने की उम्मीद जताई जा रही है। जिसे लेकर शुक्रवार को डीएम सहारनपुर मनीष बंसल ने तकनीकी टीम के साथ निमार्णाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का बड़गांव से शामली जिले की सीमा उमरपुर गांव तक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने बड़गांव इंटरचेंज पर बने रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.