कार्यालय संवाददाता, मार्च 16 -- मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली-दून हाईवे पर होली के दिन एक स्विफ्ट कार मौत बनकर दौड़ी। कार चला रहे शख्स ने लापरवाही से कार दौड़ते हुए पहले साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड को उड़ा दिया और फिर सड़क पार कर रहे दो युवकों को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। कार के अगले पहिये में सिक्योरिटी गार्ड की साइकिल फसने से आरोपी भाग नहीं सके और भीड़ ने उन्हें दबोचकर धुन दिया। हादसे में सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई जबकि घायल दोनों युवकों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। परतापुर के गांव बराल का हिव्यांशु पुत्र स्व. रमेश पाल सिक्योरिटी गार्ड था। वह दिल्ली-दून हाईवे स्थित सुशांत सिटी कॉलोनी में ड्यूटी करता था। माता-पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है जिसके बाद घर को चलाने की जिम्मेदारी हिव्यांशु पर थी। परिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.