नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, अप्रैल 20 -- दिल्ली के मुस्तफाबाद हादसे में बिल्डिंग के मालिक हाजी तहसीन के बेटे आस मोहम्मद की मौत 2020 में हुए दिल्ली दंगों में हुई थी। शनिवार तड़के उनके 6 बच्चों की जान चली गई। इसके अलावा उसके ससुर भी हादसे का शिकार हो गए, जो चार दिन पहले ही उनके घर रहने के लिए आए थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद उनकी विधवा बहू साहिबा अपने घर पहुंची। साहिबा ने रोते हुए बताया कि जब में घर पहुंची तो सब कुछ खत्म हो गया था। दिल्ली दंगे में मेरे पति की हत्या कर दी गई थी और अब हादसे में मेरा घर और परिवार सब खत्म कर हो गया। साहिबा ने बताया कि दंगे के दौरान मेरे पति लापता हो गए थे। दूसरे दिन उनका शव नाले से बरामद किया गया था। उसके बाद से ही पूरा परिवार सदमे में रह रहा था। मैं किसी तरह परिवार के सहारे से अपने बच्चों को पाल रही थी, लेकिन अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.