नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और रेखा गुप्ता सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ दंगे से जुड़े मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। फरवरी 2020 में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगे में संलिप्तता का आरोप लगाकर कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर और जांच की मांग को लेकर एक याचिका दायर की गई थी, जिस पर यह आदेश आया है। राउज एवेन्यू कोर्ट में एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट वैभव चौरसिया ने पाया कि यमुना विहार निवासी मोहम्मद इलियास की शिकायत के आधार पर पाया कि प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध हुआ है, जिसकी और अधिक जांच की आवश्यकता है। जज ने फैसला सुनाते हुए कहा, 'चूंकि शिकायतकर्ता ने एक संज्ञेय अपराध को सामने रखा है, इसकी आगे जांच होनी चाहिए। हम कपिल मिश्रा के खिलाफ और जांच का निर्देश देते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.