नई दिल्ली, फरवरी 6 -- दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में जेल में बंद सलीम मलिक उर्फ मुन्ना और अतहर खान के लिए एक उम्मीद की किरण जगी है। निचली अदालत से झटका लगने के बाद अब मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया है, जहां कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।हाईकोर्ट ने पुलिस से पूछा-जमानत क्यों न दें? जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह और जस्टिस मधु जैन की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि वह 2 हफ्ते के भीतर अपना हलफनामा दाखिल करे। मामले की अगली सुनवाई अब 3 मार्च को होगी।वकीलों की दलील: 'दूसरों को बेल मिली, तो हमें क्यों नहीं?' सुनवाई के दौरान सलीम मलिक के वकील ने सुप्रीम कोर्ट के एक हालिया फैसले का हवाला दिया। उन्होंने तर्क दिया कि इसी मामले में आरोपी सलीम खान और शादाब खान को सुप्रीम कोर्ट से जमानत...