नई दिल्ली, जनवरी 5 -- Delhi Riots 2020: सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़ी कथित बड़ी साजिश के मामले में आरोपियों उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया है। हालांकि, शीर्ष अदालत ने मामले के कुछ अन्य सह-आरोपियों को जमानत देने का आदेश दिया। इस फैसले के साथ ही करीब छह साल पुराने इस मामले से जुड़ा पूरा घटनाक्रम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। जब दिल्ली दंगा साजिश मामले में उमर खालिद को जमानत नहीं मिली तो फैसले का इंतजार कर रहे खालिद के पिता ने रुआंसे मुंह से फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने किसी भी तरह की टिप्पणी से इनकार कर दिया। दूसरी ओर जमानत पाने वाले शिफा उर रहमान की पत्नी ने फैसले पर खुशी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने शिफा के ...