एएनआई, जनवरी 8 -- दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास एमसीडी के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हुए पथराव मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पथराव करने वाले 30 उपद्रवियों की पहचान कर ली है और उन्हें हिरासत में लेने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इलाके में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान 450 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर की गई है। अब पुलिस टीमें अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर इन लोगों को पकड़ने की कोशिश कर रही हैं। यह भी पढ़ें- छावनी बना तुर्कमान गेट, बाजार बंद, दहशत में लोग... पत्थरबाजी के बाद कैसे हालात? यह भी पढ़ें- अफवाह भरे संदेश भेजकर भड़काई भीड़, तुर्कमान गेट पत्थरबाजी में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.