सोनभद्र, नवम्बर 23 -- अनपरा,संवाददाता। स्थानीय भाजपाइयों ने रविवार को स्थानीय रेल समस्याओं को लेकर डीआरएम को सम्बोधित एक ज्ञापन सीटीआई चोपन-स्टेशन अधीक्षक को सौंप उनके निस्तारण की मांग की है। सरजू बैसवार जिलाध्यक्ष अनु मोर्चा व प्रमोद शुक्ला मंडल अध्यक्ष अनपरा की अगुवाई में सौंपे गये ज्ञापन में मुख्य मांग थी कि दोहरीकरण पूर्ण होने के बाद भी अनपरा स्टेशन को कोई नयी ट्रेन नही मिल सकी है जबकि स्थानीय बिजली-कोयला सहित अन्य परियोजनाओं में देश भर से आये लोग यहां कार्यरत है। त्रिवेणी एक्सप्रेस का विस्तार दिल्ली तक करने या कोई नयी ट्रेन चलवाने,कटनी-चोपन पैसेंजर को पुन:संचालित करने,मिर्चाधुरी रेलवे स्टेशन पर आरओबी अथवा आरयूबी का निर्माण जरूरी है। शक्तिनगर-सिंगरौली से वाराणसी तक चलने वाली इंटरसिटी को रात आठ बजे गोरखपुर तक चलाने की मांग की गयी है। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.