नई दिल्ली, फरवरी 7 -- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लिबासपुर बस स्टैंड इलाके में एनएच-44 कॉरिडोर पर हैंडहेल्ड लेजर स्पीड गन का ट्रायल किया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि ट्रायल के तहत शहर भर में हाई-रिस्क और हाई-स्पीड कॉरिडोर पर नियमों के अनुपालन को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को 5 हैंडहेल्ड लेजर स्पीड कैमरों का टेस्ट किया गया। इस दौरान ओवरस्पीडिंग के लिए 151 चालान काटे गए। ये आधुनिक डिवाइस संवेदनशील क्षेत्रों में नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने में मदद करेंगे। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि ये नए डिवाइस तय स्पीड लिमिट से तेज चलने वाली गाड़ियों का सही पता लगाने में मदद करेंगे। संवेदनशील जगहों, खासकर इंडस्ट्रियल और अधिक ट्रैफिक वाले जोन में नियमों के अनुपालन को मजबूत करेंगे। एनएच-44 जैसे दुर्घटना संभावित हिस्सों पर मौतों को कम करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.