नई दिल्ली, जून 7 -- दिल्ली शतरंज : सोगरवाल ने जीएम करेन को हराया नई दिल्ली। युवा शतरंज खिलाड़ी वैराज सोगरवाल ने आर्मेनिया के ग्रैंड मास्टर (जीएम) करेन एच ग्रिगोरियन को हराकर शनिवार को दिल्ली इंटरनेशनल ओपन ग्रैंडमास्टर्स शतरंज में उलटफेर के साथ आगाज किया। दिन का दूसरा उल्लेखनीय परिणाम 17 वर्षीय मीतांश दीक्षित और जॉर्जिया के जीएम लेवन पंत्सुलिया के बीच ड्रॉ मुकाबला रहा। शीर्ष वरीय जीएम एसएल नारायणन ने सिंगापुर के साई सिद्धार्थ पर आसान जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। भारत के ही जीएम दिप्तायन घोष, अभिजीत गुप्ता और अर्मेनिया के मैनुअल पेट्रोसियन शुरुआती मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.