शाहजहांपुर, फरवरी 4 -- शाहजहांपुर रोडवेज डिपो से दिल्ली आनंद विहार जाने वाली बसों में एमसीडी टोल को लेकर वित्तीय हेराफेरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि टोल रिचार्ज और कलेक्शन शीट में गड़बड़ी कर रकम का दुरुपयोग किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यालय हरदोई से एकाउंटेंट की टीम जांच के लिए शाहजहांपुर पहुंची है। हरदोई के एकाउंटेंट एएओ शैलेंद्र ने जांच की पुष्टि की। हालांकि क्या गड़बड़ी मिली, यह बताने से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार दिल्ली में प्रवेश पर एमसीडी की ओर से एक एंट्री का टोल 200 रुपये लिया जाता है। परिवहन निगम द्वारा बसों के लिए पांच दिनों का एक हजार रुपये का टोल रिचार्ज कराया जाता है। रिचार्ज के बाद परिचालक रसीद रोडवेज बस स्टैंड पर तैनात बाबू को सौंप देता है। आरोप है कि बाबू ने मूल रसीद के स्थान पर फर्जी रसीद लगाकर...