गोरखपुर, मार्च 16 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता होली बीतने के साथ ही काम पर वापस लौटने के लिए यात्रियों भीड़ बढ़ गई है। शनिवार को गोरखपुर से दिल्ली, लखनऊ और वाराणसी जाने वाली ट्रेनें इस कदर पैक दिखीं कि यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नहीं थी। गोरखधाम एक्सप्रेस में तत्काल वेटिंग 50 के पार है। जबकि सामान्य में नो-रूम है। लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में जबर्दस्त भीड़ दिखी। शनिवार को करीब तीन बजे गोरखधाम एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 9 पर आई तो यात्री कोच में सवार होने के लिए उतावले हो गए। जनरल बोगियों का दरवाजा खुलते ही महज 10 मिनट में पैक हो गईं। एसी और स्लीपर बोगी की भी हालत बेहद खराब थी। थर्ड एसी में एक सीट पर चार से पांच यात्री सवार थे। दिल्ली जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस और सप्तक्रांति एक्सप्रेस में भी कमोबेश यही हाल था। जब यात्री कोच में गेट से न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.