गुड़गांव, नवम्बर 4 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली-जयपुर हाईवे को सफर के लिहाज से सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इस सिलसिले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना अधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारियों और ठेकेदार कंपनी के प्रतिनिधियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मंगलवार दोपहर को एनएचएआई के परियोजना अधिकारी योगेश तिलक की अध्यक्षता में सेक्टर-32 स्थित एनएचएआई कार्यालय में बैठक हुई। इसमें हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। अधिकारियों ने बैठक में बताया कि हाईवे और सर्विस रोड पर खेड़की दौला से लेकर धारूहेड़ा तक वाहन काफी संख्या में खड़े होते हैं। इनकी वजह से सड़क हादसा होने की संभावनाएं बनी रहती हैं। रात के समय हादसे की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। आसपास अवैध रूप से बने ढाबों में खाना...