अलवर, फरवरी 23 -- दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अलवर के बहरोड में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 48 (एनएच 48) पर सोतानाला औद्योगिक क्षेत्र के पास एक ट्रेलर और डंपर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रेलर में तुरंत आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और ट्रेलर चालक के बाहर निकलने से पहले ही केबिन आग की लपटों में घिर गया। इस घटना में ड्राइवर जिंदा जल गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सोतानाला और पनियाला थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचीं। साथ ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां भी घटनास्थल पर रवाना की गईं। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि, तब तक ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। आग बुझाने के बाद केबिन से चालक का शव बुरी तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.