मथुरा, नवम्बर 7 -- वृंदावन। 7 नवंबर को गौ हत्या बंदी आंदोलन पर जंतर मंतर नई दिल्ली पर विशाल धरना प्रदर्शन व श्रद्धांजलि का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बलिदानी गौ भक्तों को नमन के साथ श्रद्धांजलि तथा देश में गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई जाएगी। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के ब्रज प्रदेश अध्यक्ष बिहारी लाल वशिष्ठ ने बताया कि 7 नवंबर को दिल्ली जंतर-मंतर पर होने वाले कार्यक्रम में रविन्द्र प्रजापति, देवानंद सरस्वती महाराज, ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जुगेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में ब्रजभूमि से सैकड़ों गौभक्त भाग लेगें। इस अवसर पर प्रदीप गौस्वामी, संत नंद दास, अनिल कृष्ण शास्त्री, राजेश पाठक, श्रीहरि सुरेशाचार्य, परेश अधिकारी, लक्ष्मी कांत कौशिक, ईश्वर चन्द्र रावत आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...