नई दिल्ली, जनवरी 30 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। भूखंडों की राशि समेत 64.7 प्रतिशत का भुगतान न करने वाले सात हजार से अधिक बकायेदारों के पास एकमुश्त भुगतान का अंतिम मौका है। यीडा ने शुक्रवार को 88वीं बोर्ड बैठक में इन आवंटियों के लिए एकमुश्त भुगतान का समय 28 फरवरी तक बढ़ा दिया है। प्राधिकरण ने ग्रुप हाउसिंग को छोड़कर 7,197 आवंटियों को डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। इनपर आवंटित भूखंडों की राशि समेत किसानों के 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे का भुगतान न करने पर करीब 4,948 करोड़ रुपये बकाया है। ये हैं विकल्प आवंटियों के पास बकाया चुकाने के लिए दो विकल्प हैं। पहला एकमुश्त भुगतान, यदि आवंटी 30 दिन के अंदर पूरी रकम भर देता है तो ब्याज माफ करने के साथ ही मूलधन पर दो प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी। दूसरे विकल्प में किश्तों के तहत भुगतान का चयन करने...