शिमला, दिसम्बर 19 -- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में इस बार दिसंबर में मौसम के तेवरों ने सभी को चौंका दिया है। ठंड के इस महीने में शिमला एक असामान्य गर्म रात का गवाह बनी है, जहां न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो न सिर्फ सामान्य से 6.1 डिग्री ज्यादा है, बल्कि दिल्ली और चंडीगढ़ जैसी मैदानी जगहों से भी अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर में पहली बार शिमला में रात का पारा इस स्तर पर पहुंचा है और बीते 24 घंटों में इसमें 2.4 डिग्री की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शिमला में रात का पारा सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, गुड़गांव में 10 डिग्री और चंडीगढ़ में 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ी पर्यटन नगरी मनाली में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा होकर 4....