नई दिल्ली, फरवरी 12 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली खेल महाकुंभ का आगाज शुक्रवार को धूमधाम से होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता छत्रसाल स्टेडियम में आयोजन का उद्घाटन करेंगी। दिल्ली के पैरा एथलीट उद्घाटन मार्च-पास्ट का नेतृत्व करेंगे। खेलों का आयोजन 17 स्टेडियम में होगा। इसमें छत्रसाल स्टेडियम, नजफगढ़, विकासपुरी, दक्षिणी दिल्ली सहित विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं। दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आयोजन को लेकर बृहस्पतिवार को अलग-अलग राज्यों से आए 50 से अधिक खेल इनफ्लुएंसर, फिटनेस कोच और अर्जुन अवार्डी से संवाद किया। उन्होंने बताया कि इसमें 30 हजार से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि 'खेलो इंडिया' की तर्ज पर 'खेलो दिल्ली-दिल्ली खेल महाकुंभ' का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली के खेल इतिहास की एक...