नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में जो योजनाएं घोषित की गई हैं, उनका लाभ सीधे रूप से दिल्ली को मिलेगा। यह बात मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आया यह बजट आर्थिक मजबूती के साथ सामाजिक संतुलन का भी बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच लगातार संवाद एवं फंड और परियोजनाओं को लेकर गंभीर चर्चा हो रही है। यही कारण है कि इस बजट में दिल्ली के हितों को खासतौर पर ध्यान में रखा गया है। पिछले वर्ष जहां पूंजीगत खर्च 11.2 लाख करोड़ रुपये था, वहीं इस वर्ष इसे बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया गया है। इससे अधिक सड़कें बनेंगी, नई परियोजनाएं शुरू होंगी और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिसका सी...