नई दिल्ली, फरवरी 20 -- -दिल्ली की आधा दर्जन से ज्यादा एजेंसियों के प्रमुख जाम को खत्म करने के लिए लागू करेंगे योजनाएं नई दिल्ली अमित झा राजधानी में जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली का कोई भी हिस्सा आज जाम मुक्त नहीं है। मेट्रो की नई लाइन बनाने से लेकर बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है, लेकिन सड़क पर जाम पर कोई बड़ा असर नहीं दिख रहा है। ऐसे में इस समस्या का समाधान करने के लिए गृह सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता में एक उच्चाधिकार समिति का गठन किया है। इसमें विभिन्न विभागों के प्रमुख सदस्य होंगे और वह जाम से राहत के लिए सुझाव देने के साथ योजना को लागू करेंगे। जानकारी के अनुसार दिल्ली में प्रतिदिन लाखों लोगों को सड़कों पर जाम का सामना करना पड़ता है। दिल्ली में एक तरफ जहां गाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ ट्रैफिक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.