महाराजगंज, अगस्त 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व अब काफी करीब आ चुका है। इस कारण बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानदार महराजगंज शहर में आकर्षक राखियों को सजा दिए हैं। पिछले साल की तरह इस बार भी रक्षाबंधन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। रक्षाबंधन के मौके पर महराजगंज शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों और मिठाइयों की वेराइटी की भरमार है। जिसे देखकर दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ गई है। खरीदारी में महिलाओं का साथ पुरूष भी बढ़-चढ़ कर साथ दे रहे हैं। रक्षाबंधन के खास मौके पर महराजगंज शहर में दिल्ली, कोलकाता की बनी राखियों से पूरा बाजार पटा हुआ है। महंगाई के बाद भी स्टोन, जरकन, मेटल की राखी, कलावा के साथ रूद्राक्ष की फैंसी राखी लोग अधिक खरीद रहे हैं। महिलाएं, लड़किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.