नई दिल्ली, मई 17 -- आईपीएल 2025 का 58वां मुकाबला शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। आईपीएल के जारी सीजन के स्थगित होने के बाद ये पहला मैच खेला जाएगा। इस बीच विदेशी खिलाड़ी भी फ्रेंचाइजी से जुड़ रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को बताया है कि उप कप्तान फाफ डुप्लेसी और ट्रिस्टन स्टब्स टीम से जुड़ गए हैं। आईपीएल स्थगित होने के बाद ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी अपने घर लौट गए थे। फ्रेंचाइजी ने यह भी पुष्टि की है कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर डोनोवन फेरेरा फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं। तेज गेंदबाज स्टार्क दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 11 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 26.14 का रहा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने तेज गेंदबाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.