नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- महिला प्रीमियर लीग का अगला सीजन जनवरी से शुरू होने वाला है। इस बार डब्ल्यूपीएल 28 दिन तक चलेगा और इसमें 22 मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का आयोजन दो स्थानों पर किया जाएगा। सीजन के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। फ्रेंचाइजी नए कप्तान की घोषणा कर सकती है। भारतीय स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। वह ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज कप्तान मेग लैनिंग की जगह लेंगी, जिन्होंने पिछले तीन सीजन में टीम का नेतृत्व किया था। महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में पहला मैच मुंबई इंडियंस और 2024 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच नौ जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। जेमिमा पिछले तीन सीजन से दिल्ली कैपिटल्स की उप-कप्तान र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.