नई दिल्ली, मार्च 14 -- दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए अपना कप्तान नियुक्त किया। अक्षर पटेल लंबे समय से फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। वह 2019 में टीम से जुड़े थे और अब आईपीएल 2025 के लिए टीम के नए कप्तान बन गए हैं। उन्होंने केएल राहुल को कैप्टेंसी की रेस में पीछे छोड़ा, जिन्हें कप्तानी के लिए ऑफर मिला था। राहुल को पिछले साल मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम से जोड़ा था। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के आगामी सीजन से पहले अक्षर पटेल को 16.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। 82 मैचों में दिल्ली के लिए अक्षर ने 976 रन बनाए हैं और 62 विकेट झटके हैं। अक्षर पटेल को टीम का नया कप्तान बनाए जाने पर केएल राहुल ने रिएक्ट किया है। केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''बधाई बापू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.