नई दिल्ली, फरवरी 3 -- दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी20 के एलिमिनेटर मैच में मंगलवार को गुजरात जायंट्स को सात विकेट से शिकस्त देकर लगातार चौथी बार फाइनल का टिकट कटाया। तीन बार की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स के सामने बृहस्पतिवार को खेले जाने वाले फाइनल में पूर्व चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की चुनौती होगी। गुजरात जायंट्स को सात विकेट पर 168 रन पर रोकने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 15.4 ओवर में तीन विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया। कैपिटल्स के लिए लिजेल ली ने 24 गेंद में 43, शेफाली वर्मा ने 21 गेंद में 31, कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 23 गेंद में 41 रन और लौरा वोल्वर्डट ने 24 गेंद में नाबाद 32 का योगदान दिया। जायंट्स के लिए जॉर्जिया वेयरहम ने दो विकेट झटके। लिजेल ली और शेफाली वर्मा ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कैपिटल्स को ...