नई दिल्ली, फरवरी 3 -- दिल्ली के 16 से ज्यादा इलाकों में रहने वाले लोगों को बुधवार को पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा और इस दौरान इन क्षेत्रों में शाम को पानी की आपूर्ति नहीं होगी। इसकी वजह बताते हुए जल बोर्ड ने बताया कि सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) के ताहिरपुर स्थित मुख्य पंप सेटों में बड़ा मेंटेनेंस का काम होना है, इस कारण 4 फरवरी (बुधवार) को सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से ताहिरपुर मुख्य लाइन तक पानी की सप्लाई सुबह 9 बजे से लेकर अगले 8 घंटे तक प्रभावित रहेगी। जिसके चलते प्रभावित इलाकों में बुधवार शाम को पानी की सप्लाई नहीं होगी। प्रभावित समय: बुधवार (4-2-26) को सुबह 9 बजे से अगले 8 घंटों तक। आपूर्ति की स्थिति: बुधवार शाम को नलों में पानी नहीं आएगा।इन इलाकों में बुधवार शाम को नहीं आएगा पानी (1) अंकुर एन्क्लेव (2) कर...