नई दिल्ली, अगस्त 3 -- नई दिल्ली, व.सं.। 'दिल्ली को कूड़े से आज़ादी अभियान के तहत रविवार को स्वास्थ्य एवं परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र के रनहौला गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उन्होंने क्षेत्र में साफ-सफाई की और इसके बाद 'एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। मंत्री ने स्थानीय लोगों से पौधरोपण को अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की अपील की। स्वास्थ्य मंत्री ने टीम के सदस्यों को रोजमर्रा के कार्य में स्वच्छता को शामिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और हरियाली केवल प्रतीकात्मक आयोजन नहीं, बल्कि जनता का निरंतर चलने वाला आंदोलन बनना चाहिए। इससे पहले उन्होंने विकासपुरी कैंप कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.