नई दिल्ली, मई 2 -- दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने सैनिक फार्म पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। डीडीए ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर सैनिक फार्म में स्थित दो बीघा जमीन पर अवैध रूप से बनाए जा रहे निर्माणाधीन फॉर्म हाउस पर तोड़फोड़ की। डीडीए प्रशासन ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी दी। डीडीए प्रशासन के अनुसार उपराज्यपाल के निर्देश पर डीडीए की भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को हटाया जा रहा है। प्राधिकरण ने 24 अप्रैल से 26 अप्रैल के दौरान सैनिक फार्म में अवैध ढांचे पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। डीडीए ने जिस भूमि पर कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया, वह डीडीए की तरफ से सैदुलाजाब गांव की अधिग्रहित जमीन थी। यह सैनिक फार्म का हिस्सा थी। ऐसे ही पॉश इलाकों में अवैध निर्माण के खिलाफ डीडीए कार्रवाई करेगा।अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.