अंबेडकर नगर, मार्च 16 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सामाजिक संस्था नारायण फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार देर शाम अकबरपुर स्थित बीएन इंटर कॉलेज मैदान में होली मिलन व कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें स्थानीय व बाहरी कवियों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति कर लोगों का मनमोह लिया। देर रात तक चले आयोजन के दौरान समूचा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अविनाश सिंह व फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कहा कि रंगों का पर्व होली आपसी भाईचारे की डोर को मजबूत करता है। भारत में यह पर्व सभी लोग मिलजुलकर मनाते हैं। भारतीय संस्कृति विश्व में सबसे बेहतर है। ऐसे आयोजनों से भारतीय संस्कृति और भी मजबूत होती है। प्रसिद्ध कवि डॉ सर्वेश अस्थाना के संचालन में आयोजित कवि सम्मेलन में स्थानीय व बाहरी कवियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.