नई दिल्ली, जनवरी 9 -- दिल्ली के साकेत जिला कोर्ट में आज एक अहलमद ने बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, अहलमद ने काम के दबाव के चलते यह कदम उठाया है। मृतक का नाम हरीश बताया जा रहा है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। दिल्ली पुलिस की अब तक की जांच के अनुसार, साकेत कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बिल्डिंग से कूदकर कोर्ट के एक स्टाफ मेंबर ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.