नई दिल्ली, मई 30 -- दिल्ली के सरोजिनी नगर इलाके में ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने पांच महिला रेहड़ी-पटरी वालों को दिनदहाड़े लाठियों से पीटा। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि 32 से 50 साल की उम्र की पांच महिलाओं पर तीन लोगों ने लाठियों से हमला किया। इन लोगों की पहचान सितार सिंह, तुलसी सिंह और रामेश्वर सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि तीनों को पकड़ लिया गया है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि 27 मई को सुबह 11:31 बजे सरोजिनी नगर थाने में महिलाओं की पिटाई के बारे में एक पीसीआर कॉल आई थी। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर पता चला कि सितार सिंह, तुलसी सिंह और रामेश्वर सिंह ने पांच महिलाओं पर लाठियों से हमला किया था। उन्होंने बताया कि सरोजिनी नगर बाजार क्षेत्र में अवैध रूप से रहने वाली महिलाओं को म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.