नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- दिल्ली सरकार के सरकारी स्कूलों के 2200 मेधावी छात्र-छात्राओं को इस समय देश के बड़े कोचिंग संस्थानों से मुफ्त कोचिंग मिल रही है। ये कोचिंग JEE, NEET, CLAT, CA फाउंडेशन और CUET जैसे बड़े प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दी जा रही है।'महामना विद्या शक्ति मिशन' का ताजा अपडेट शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने सोमवार को शिक्षा निदेशालय की बैठक में जानकारी दी कि 'महामना पंडित मदन मोहन मालवीय विद्या शक्ति मिशन' के तहत अभी तक 2200 बच्चों का चयन हो चुका है। ये बच्चे आकाश, नारायणा, KD कैंपस और रवीन्द्र इंस्टीट्यूट जैसे संस्थानों में पढ़ रहे हैं। क्लासें स्कूल समय के बाद और वीकेंड पर चल रही हैं।बेटियों के लिए विशेष आरक्षण JEE, NEET, CLAT और CA कोर्स में कुल सीटों में से 50 सीटें केवल लड़कियों के लिए आरक्षित हैं। CUET-UG की 1000 सीटों में से...