नई दिल्ली, मई 18 -- नई दिल्ली, व.सं.। राजधानी के सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षकों में अवकाश लेने को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शिक्षा विभाग में तैनात अधिकारी भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। दरअसल, भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद शिक्षा निदेशालय ने अबतक छुट्टी रद्द करने का आदेश वापस नहीं लिया है। ऐसे में शिक्षा विभाग में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार की ओर से छुट्टी रद्द करने का आदेश वापस ले लिया गया था, लेकिन शिक्षा विभाग ने अब तक इसे लागू नहीं किया है। इससे कई शिक्षकों को छुट्टी पर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षक निदेशालय से छुट्टी रद्द करने के आदेश को वापस लेने के लिए गुहार लगा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.