नई दिल्ली, जुलाई 23 -- दिल्ली के आईटीओ में 266 सरकारी कार्यालयों व दफ्तरों में एमसीडी प्रशासन ने मच्छर प्रजनन की जांच को लेकर विशेष अभियान चलाया है। इसमें से अब तक 56 सरकारी कार्यालयों में मच्छर प्रजनन मिलने पर निगम ने चालान काटे। इसमें से कई सरकारी कार्यालयों के खिलाफ अभियोजन दायर किए और नोटिस भी जारी किए गए हैं। कर्मचारियों ने विशेष जांच अभियान के दौरान सरकारी कार्यालयों के परिसर में मौजूद 5139 पानी के कंटेनरों की जांच की। जिसमें से 110 कंटेनरों में एडीज मच्छर पाया गया। निगम ने परिसरों में मच्छरों का प्रजनन पाए जाने पर सरकारी कार्यालयों के खिलाफ कुल 56 चालान काटे, 34 अभियोजन दायर किए और 44 नोटिस भी जारी किए। यह भी पढ़ें- दिल्ली में भी फिल्म 'तनवी द ग्रेट' टैक्स फ्री हुई, इससे पहले किसने किया था ऐलान यह भी पढ़ें- लंदन से MBA, फर्जी दूताव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.