नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में बुधवार को सर्जरी कराने आए 100 से ज्यादा मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। कार्डियक सर्जरी विभागाध्यक्ष द्वारा मारपीट और गाली-गलौज के विरोध में बुधवार को एनेस्थीसिया विभाग के रेजिडेंट डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। इसकी वजह से ऑपरेशन थिएटरों में उन्होंने अपनी सेवाएं बंद कर दीं। रेजिडेंट डॉक्टरों ने अस्पताल में प्रदर्शन कर विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की है। रेजिडेंट डॉक्टरों का आरोप है कि कार्डियक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष ने 28 नवंबर को ऑपरेशन थिएटर में एनेस्थीसिया विभाग के एक सीनियर डॉक्टर के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट भी की। रेजिडेंट डॉक्टरों की एसोसिएशन का कहना है कि मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने आश्वासन दिया था कि विभागाध्यक्ष माफी मांगकर मामले को...