नई दिल्ली, फरवरी 17 -- आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को भी स्कूलों की फीस के मुद्दे को लेकर दिल्ली सरकार पर हमला बोला। आप ने दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद पर एपीजे स्कूल से सांठगांठ का आरोप लगाया। आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बच्चों का एडमिट कार्ड लेकर एपीजे स्कूल के प्रिंसिपल और मैनेजर देर रात शिक्षा मंत्री आशीष सूद के घर बैठे मिले। आखिर भाजपा सरकार के मंत्री से स्कूल का क्या रिश्ता है?बढ़ी हुई फीस मांग रहा था स्कूल सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह बताया जाना चाहिए कि आशीष सूद रिश्तेदार हैं या दोस्त हैं, आखिर क्या हैं? सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि कल रात को नौ बजे तक स्कूल ने ब्लैकमेलिंग की। स्कूल बढ़ी हुई फीस मांग रहा था। स्कूल का कहना था कि बढ़ी हुई फीस दोगे तब हम एडमिट कार्ड देंगे।स्कूल के खिलाफ एफआईआर क्यों नहीं? सौरभ...