नई दिल्ली, जुलाई 10 -- अब दिल्ली के व्यापारियों को फैक्ट्री लाइसेंस शुल्क के साथ संपत्ति कर जमा करने का अवसर मिलेगा। दिल्ली नगर निगम ने फैक्ट्री लाइसेंस को संपत्ति कर के साथ जोड़ दिया है। अब निगम की वेबसाइट में संपत्ति कर के साथ व्यापारी अपने फैक्ट्री लाइसेंस शुल्क को भी जमा करा सकेंगे। व्यापारियों को अपने औद्योगिक रूप से वसूले जाने वाले संपत्ति कर का पांच फीसदी फैक्ट्री लाइसेंस शुल्क को ऑनलाइन जमा कराना होगा। गुरुवार को निगम के सदन की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृत कर लिया गया। निगम वेबसाइट पर दो बार जाने की जरूरत नहीं इससे अब फैक्ट्री लाइसेंस धारकों को संपत्ति कर जमा करने और फैक्ट्री लाइसेंस के लिए अलग से शुल्क जमा करने के लिए निगम वेबसाइट पर दो बार जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यदि किसी व्यापारी की फैक्ट्री का संपत्ति कर एक लाख रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.