नई दिल्ली, फरवरी 12 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 21 से ज्यादा इलाकों में रहने वाले लोगों को शुक्रवार को जलसंकट का सामना करना पड़ेगा। दरअसल दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि अंडरग्राउंड जलाशय (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशन (BPS) में सालाना सफाई व रखरखाव का काम चल रहा है। इसी दौरान वार्षिक फ्लशिंग कार्यक्रम के कारण, शुक्रवार (13 फरवरी) को शहर के 20 से ज्यादा इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। ऐसे में या तो इन इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी, या अगर होगी भी तो बहुत कम दबाव के साथ होगी। ऐसे में जल बोर्ड ने शुक्रवार को इन इलाकों के लिए वाटर अलर्ट जारी किया है और लोगों से अपील की वे पहले से पानी जमा करके रख लें।दिल्ली के वह इलाके, जहां शुक्रवार को प्रभावित रहेगी जल आपूर्ति 1. नवीन पैलेस 2. सरस्वती कुंज 3. सूर्य कुंज 4. विनोबा एन्क्लेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.