उरई, फरवरी 1 -- उरई। उरई से सीधे नई दिल्ली के लिए ट्रेन संचालन की मांग दिन पर दिन जोर पकड़ रही है। पूर्व सैनिकों के साथ व्यापार मंडल ने रेल मंत्री को ज्ञापन भेजा है। इसमें झांसी कानपुर रेलमार्ग से होते हुए नई दिल्ली के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन कराए जाने की मांग उठाई है। ज्ञापन में सीधी ट्रेन न होने से आने वाली परेशानियों से अवगत कराया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन ने संयुक्त रुप से रविवार को उरई स्टेशन पर एसएस एसके खरे को रेलमंत्री का संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें उन्होंने बताया कि उरई से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन न होने से हर कोई परेशान होता है। व्यापारी जो विभिन्न टे्रडों का माल लेने दिल्ली जाता है। उसे टुकड़ों में जाना पड़ता है। इससे परेशानी के अलावा अतिरिक्त खर्च हो जाता है। लग्जरी वाहनों पर बुरा...