उरई, फरवरी 20 -- उरई। उरई से सीधे नई दिल्ली टे्रन के लिए उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल ने आम जनमानस के सहयोग से उरई दिल्ली रेल मुहिम की शुरूआत कर दी है। सोशल मीडिया पर हस्ताक्षर अभियान के साथ क्यूआर कोड जारी कर नई दिल्ली ट्रेन के लिए जनसमर्थन जुटाया जा रहा है। अभियान के संयोजक भरत कुरेले ने बताया कि अब तक हजार से अधिक लोगों ने सहमति जताते हुए समर्थन किया है। उरई से दिल्ली के लिए सीधी कोई गाड़ी न होने से रेल यात्री खासे परेशान है। आलम यह है कि उन्हें कानपुर, झांसी जाना पड़ता है। लोगों की आवाज को बुलंद करने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने जनसमर्थन जुटाने के लिए अभियान की शुरूआत कर दी है। कार्यक्रम संयोजक व आईटी सेल के भरत कुरेले का कहना है कि सोशल मीडिया पर एक दिल्ली रेल समर्थन का हस्ताक्षर एप बनाया गया। इसका लोगों से भरपूर सहयोग मिल ...