भागलपुर, जनवरी 26 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि घोघा बाजार स्थित सरस्वती नाट्य कला मंदिर के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय ऐतिहासिक अंतरराज्यीय दंगल कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन अखाड़े में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। दूसरे दिन कुल 33 जोड़ी पहलवानों ने अपने-अपने दांव-पेंच आजमाए। सभी कुश्तियां इनामी रहीं, जिससे पहलवानों में खासा उत्साह नजर आया। दिन की सबसे चर्चित और बड़ी कुश्ती 6,500 रुपये की इनामी रही, जिसमें दिल्ली के रोहित पहलवान ने मथुरा के सत्यपाल पहलवान को पटखनी देकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं 5,000 रुपये की इनामी कुश्तियों में सोनीपत के कृष्ण पहलवान, वाराणसी के राजन पहलवान, दिल्ली के अनुज पहलवान तथा मनिहारी के अमन पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दंगल में दिल्ली, गोरखपुर, मथुरा, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और जम्मू-...