टिहरी, मार्च 19 -- ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर सिंगठाली के समीप सड़क दुर्घटना में एक स्कूटी सवार की मौत हो गई। मृतक दिल्ली का रहने वाला था। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बुधवार को ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग स्थित सिंगठाली में क्षतिग्रस्त स्कूटी के निकट सड़क पर एक युवक गिरा हुआ देखा गया। यहां से गुजर रही 108 सेवा द्वारा गंभीर घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी बागी लाया गया। जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मामला व्यासी क्षेत्र का होने पर पुलिस द्वारा इसकी सूचना व्यासी पुलिस चौकी को दी गयी। जिस पर व्यासी पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया। चौकी प्रभारी व्यासी धनजंयकुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कृष्ण ठक्कर (24) पुत्र अतुल भाई ठक्कर निवासी एफ-46, ओल्ड प्लाट संख्या 7, लाल मन्दिर राधेपुरी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.