नई दिल्ली, फरवरी 9 -- राजधानी दिल्ली के मोती नगर के डीडीए पार्क में रविवार को चाकूबाजी की घटना में एक नाबालिग की मौत हो गई और एक अन्य युवक घायल हो गया। घायल युवक का एम्स में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को मोती नगर इलाके में चाकूबाजी की दो घटनाओं में एक नाबालिग की मौत हो गई और एक अन्य युवक घायल हो गया। दोनों घटनाएं डीएलएफ मोती नगर के पास डीडीए पार्क में हुईं। रविवार शाम 6:37 बजे मोती नगर थाना पुलिस को एक नाबालिग को मृत हालत में अस्पताल लाए जाने की सूचना मिली। उसके दाहिने कंधे के नीचे चाकू का घाव था। वहीं, शाम 7:50 बजे 25 साल के मोहम्मद दानिश नाम के एक और घायल व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली, जिसे पीठ में चाकू मारा गया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.