नई दिल्ली, फरवरी 13 -- दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में राज्य सरकार ने शुक्रवार को एक बड़ा कदम बढ़ाया और एक साथ 51 नए 'आयुष्मान आरोग्य मंदिरों' का उद्घाटन किया। इस दौरान दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मादीपुर में बने 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' को जनता को सौंपा और इससे जनता को मिलने वाले फायदों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मादीपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एक खास मैटरनिटी वार्ड बनाया गया है, जो कि एक मॉडल साबित होगा और इसी के आधार पर अन्य आरोग्य मंदिरों में भी ऐसे वार्ड बनाए जाएगे। उन्होंने बताया कि मादीपुर का यह केंद्र सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होगा, ताकि आस-पास के लोगों को आसानी से स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। इस मौके पर वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए स्वास्थ...