कानपुर, जनवरी 2 -- कानपुर। दिल्ली के नजदीक कानपुर का वायु प्रदूषण पहुंच गया। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 236 और कानपुर का 154 रहा। धूल-धुआं के कणों की संख्या के साथ कार्बन मोनोऑक्साइ़़ड गैस की मात्रा भी बढ़ गई। अधिक कोहरे के कारण वायु प्रदूषण बढ़ गया। तेज हवा न चलने से प्रदूषण में ठहराव बना रहा। नेहरू नगर सेंटर पर शाम सात बजे एक्यूआई 181 पहुंच गया। नेहरू नगर सेंटर का धूल-धुआं अधिकतम 500 माइक्रोन प्रति घनमीटर हो गया। इसका मानक 60 माइक्रोन प्रति घनमीटर है। पीएम 10 की अधिकतम संख्या मात्र 134 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रही। नाइट्रोजन डाइऑक्साइड की अधिकतम मात्रा 45, सल्फर डाइऑक्साइड की अधिकतम मात्रा 20 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रही। कार्बन मोनोऑक्साइड की अधिकतम मात्रा 66 पीपीबी, ओजोन की मात्रा 21 रही। एनएसआई सेंटर का धूल-धुआं अधिकत...